भारत

ढाबा संचालक के साथ मारपीट, कंधा टकराया तो 2 लोगों ने बुरी तरीके से पीटा

jantaserishta.com
26 July 2023 8:19 AM IST
ढाबा संचालक के साथ मारपीट, कंधा टकराया तो 2 लोगों ने बुरी तरीके से पीटा
x
एसीपी ने बताया कि रास्ते की सीसीटीवी फुटेज में दोनों अज्ञात युवक पैदल चलते हुए कैद हुए हैं।
गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक ढाबा संचालक सोमवार देर रात अपनी दुकान बंद कर दो रिश्तेदारों के साथ घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में दो अनजान लोगों से उसकी टक्कर हो गई। इस बात को लेकर दोनों ने ढाबा संचालक को बुरी तरीके से पीटा। इसके बाद दोनों फरार हो गए। यह घटना वेव सिटी थाना क्षेत्र में लालकुआं के पास हुई।
बताया जाता है कि सड़क पर चलते वक्त युवक का कंधा दो लोगों से टकरा गया। जिसके बाद उन्होंने युवक को मारना शुरू कर दिया। मारपीट में ही युवक बेहोश हो गया और हमलावर फरार हो गए। घायल विनय को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।
एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया, मृतक की पहचान 23 वर्षीय विनय के रूप में हुई है। वह मूल रूप से अलीगढ़ में दादो थाना क्षेत्र का रहने वाला था। विनय गाजियाबाद में लालकुआं के पास किराए का कमरा लेकर रहता था। विनय के अलावा चचेरा भाई पुष्पेंद्र समेत तीन युवक कमरे में रहते हैं और ग्रेटर नोएडा के बिसरख में पंजाबी ढाबा चलाते हैं।
एसीपी ने बताया कि रास्ते की सीसीटीवी फुटेज में दोनों अज्ञात युवक पैदल चलते हुए कैद हुए हैं। आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story