भारत

ग्रुप सी की भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के संबंध में दो लोगों गिरफ्तार

Rani Sahu
28 Dec 2021 6:10 PM GMT
ग्रुप सी की भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के संबंध में दो लोगों गिरफ्तार
x
स्वास्थ्य विभाग की ग्रुप सी की भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के संबंध में पुणे पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है

स्वास्थ्य विभाग की ग्रुप सी की भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के संबंध में पुणे पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक नया मामला दर्ज किया है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले पुणे में साइबर पुलिस थाने ने स्वास्थ्य विभाग की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में कथित तौर पर प्रश्न पत्र लीक होने को लेकर भी एक मामला दर्ज किया था।
बीड जिले में अम्बाजोगाई में मानसिक अस्पताल के एक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप जोगदंड और लातूर में स्वास्थ्य विभाग में तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रशांत बडगिरे, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संयुक्त निदेशक (गैर-तकनीकी) महेश बोटले समेत लगभग 18 आरोपियों को उस मामले में गिरफ्तार किया था।


Next Story