भारत

होटल में अवैध रूप से घरेलू LPG सिलेंडर इस्तेमाल कर रहे दो लोग गिरफ्तार, मालिक-मैनेजर शामिल

jantaserishta.com
30 March 2026 12:51 PM IST
होटल में अवैध रूप से घरेलू LPG सिलेंडर इस्तेमाल कर रहे दो लोग गिरफ्तार, मालिक-मैनेजर शामिल
x

सांकेतिक तस्वीर

बड़ी कार्रवाई.
मुंबई: मुंबई के कालबादेवी इलाके में एक होटल में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों को अवैध रूप से जमा करने और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एलटी मार्ग पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए होटल मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के आधार पर रेशनिंग ऑफिसर ने कालबादेवी इलाके में स्थित लक्ष्मीविलास हिंदू होटल में छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान पता चला कि होटल की रसोई में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों को बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के वाणिज्यिक उपयोग के लिए रखा गया था। मौके से एक खाली सिलेंडर बरामद हुआ जबकि एक भरा हुआ सिलेंडर पहले ही पुलिस के कब्जे में था और थाने में जमा करा दिया गया था।
जांच में यह भी सामने आया कि होटल मैनेजर प्रकाश हंसाराम पुरोहित (28) सिलेंडरों के लिए कोई वैध दस्तावेज या परमिट नहीं दिखा पाए। वहीं होटल के मालिक हरीश मेहता को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण और आवश्यक वस्तु अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मामले में होटल मालिक हरीश मेहता और होटल मैनेजर प्रकाश पुरोहित को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अब इस मामले की पूरी जांच की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि सिलेंडरों का अवैध इस्तेमाल कब से हो रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस ने स्थानीय दुकानदारों और होटल कर्मचारियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट देशों में बनी तनाव की स्थिति के चलते भारत में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजरी बढ़ रही है। कई लोगो सिलेंडरों को ऊंची कीमतों पर बेच रहे हैं। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, जिस वजह से कुछ होटलों में लोग घरेलू सिलेंडर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं जो नियमों के खिलाफ है। इसी के चलते मुंबई में भी एलपीजी की सुरक्षा और नियमन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story