ऑक्सीजन लेवल गिरने से दो मरीजों की मौत, इस अस्पताल में हुई घटना

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज में ऑक्सीजन लेवल गिरने से रविवार को दो मरीजों की मौत हो गई. दोनों की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में हुई है. वहीं चार नए मरीजों को भर्ती भी किया गया है. मृतक मरीजों में कोरोना के जैसे लक्षण थे, लेकिन कोविड-19 की जांच नहीं कराई गई थी. एक मरीज सदर प्रखंड के फतहां गांव के रहनेवाले स्व. योगी शर्मा का पुत्र चंद्रमा शर्मा व दूसरी मरीज मांझा प्रखंड के सुरवनिया के मोहर्रम अंसारी की पत्नी नगमा खातून थी. दोनों की उम्र 55 से 60 साल के बीच बताई गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





