भारत
भिड़े दो पक्ष, पथराव के बाद अफरातफरी, पुलिस फोर्स पहुंची
jantaserishta.com
13 Oct 2024 2:24 PM IST

x
जांच जारी.
वाराणसी: वाराणसी में दशहरे की रात को जमकर हंगामा हुआ। के अति संवेदनशील क्षेत्र देवनाथपुरा में शनिवार देर रात दो वर्गों में पथराव के बाद करीब घंटे भर अफरातफरी की स्थिति रही। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। पुलिस ने दोनों पक्ष से 12 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें पांच नाबालिग हैं। घटना में एक वर्ग के चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों का इलाज जारी है। सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार दशाश्वमेध थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य की तलाश कर रही है। देवनाथपुरा में जहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होती है, उससे करीब 100 मीटर पहले सीवन चौहट्टा के पास राजेंद्र प्रसाद घाट निवासी एक वर्ग के कुछ युवक और किशोर जुटे और धार्मिक नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी सामने निकल आये। उन्हें लगा कि जहां प्रतिमा स्थापित है, वहां से लोग आये हैं। करीब 50 से 100 की संख्या में जुटे दूसरे वर्ग के लोग प्रतिमा स्थल की ओर बढ़े। दोनों तरफ से लोग जुट गये।
प्रतिमा स्थल के पास जुटीं महिलाओं पर भी पत्थर चलने लगे। आमने-सामने पत्थरबाजी की सूचना पर दशाश्वमेध थाने से पुलिस फोर्स पहुंची। इसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने राजेंद्र प्रसाद घाट निवासी आठ युवकों और किशोरों, जबकि देवनाथपुरा निवासी दूसरे वर्ग के चार युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर खंगालनी शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की पहचान करके उन्हें भी पकड़ा जाएगा। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





