भारत
2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को किया ढेर, बॉर्डर पर BSF ने संभाला मोर्चा
jantaserishta.com
2 Oct 2026 3:57 PM IST

x
नई दिल्ली: पंजाब के तरन तारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF ने नाकाम कर दिया. BSF के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से कुछ लोग अवैध तरीके से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे. सुरक्षा एजेंसियों ने पहले उन्हें चेतावनी दी, लेकिन इसके बावजूद घुसपैठिए आगे बढ़ते रहे. इसके बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की और दो घुसपैठिए को मार गिराया.
यह घटना तरन तारन के BOP राजोके इलाके में रात करीब 12.30 बजे हुई. BSF के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ चट्टनवाले इलाके से कम से कम तीन लोग भारतीय सीमा की तरफ बढ़ रहे थे. उन्हें चुनौती दिए जाने के बाद फायरिंग की गई. इस कार्रवाई में दो घुसपैठिए मारे गए.
BSF के मुताबिक, फायरिंग के दौरान एक और घुसपैठिए के भागकर पाकिस्तान की तरफ लौट जाने की बात कही जा रही है. यानी कुल तीन लोग भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद दो को मार गिराया गया, जबकि तीसरा वापस लौट गया.
घटना के बाद एक बार फिर साफ हुआ कि पंजाब सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां घुसपैठ की कोशिशों को लेकर अलर्ट हैं. BSF की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, घुसपैठिए पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे. पहले उन्हें चेतावनी दी गई और चेतावनी नहीं मानने पर फायरिंग की गई.
इस पूरे घटनाक्रम में दो पाकिस्तानी घुसपैठियों के मारे जाने की पुष्टि BSF की ओर से की गई है. वहीं, तीसरे घुसपैठिए के वापस पाकिस्तान लौटने की बात सामने आई है. घटना तरनतारन सेक्टर के राजोके BOP इलाके की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





