भारत

व्यवसायी के अपहरण में एक कांस्टेबल समेत दो अन्य गिरफ्तार

jantaserishta.com
25 Dec 2022 9:53 AM IST
व्यवसायी के अपहरण में एक कांस्टेबल समेत दो अन्य गिरफ्तार
x
कानपुर (आईएएनएस)| एक बुजुर्ग व्यवसायी को फिरौती के लिए अगवा करने और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कांस्टेबल की पहचान फील खाना थाने में तैनात 37 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है। कांस्टेबल के सहयोगी किदवई नगर इलाके के एक चाय विक्रे ता 40 वर्षीय शालू नंदा को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) प्रमोद कुमार ने कहा कि, "शालू को करीब दो साल पहले विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के तौर पर नामित किया गया था। घटना में शामिल दो अन्य कोतवाली थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अमित कुमार व उसका सहयोगी मोनू उर्फ बॉक्सर फरार है।"
पुलिस अधिकारी के अनुसार यह तब हुआ जब पीड़ित रघुवीर चंद्र कपूर गोविंद नगर में अपनी किराने की दुकान पर थे।
डीसीपी ने कहा कि, "खाकी रंग के दो व्यक्ति सिलवर कलर की कार में पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि वे स्पेशल टास्क फोर्स से थे और कपूर को जबरन कार में बिठाकर ले गए। इसके तुरंत बाद कपूर के भतीजे पंकज कपूर को मोनू से फिरौती का फोन आया, जिसे वह जानता था। उसने चाचा को छुड़ाने के लिए पंकज से 35 हजार रुपये मांगे।"
पंकज ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और उन्हें फिरौती की कॉल के बारे में बताया।
डीसीपी ने कहा, "हमने कॉल का पता लगाया और कार में मौजूद दो कांस्टेबलों की पहचान स्थापित की। उनमें से एक मुकेश पर दो साल पहले इसी तरह के मामले में मामला दर्ज किया गया था। उसे पकड़ लिया गया था, लेकिन अमित कुमार फरार है। मुकेश के शामिल होने की बात कहने पर शालू को गिरफ्तार किया गया।"
डीसीपी ने कहा कि दोनों कांस्टेबलों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story