भारत
तंत्र-मंत्र का झांसा देकर 2.75 करोड़ की ठगी, गिरोह के 2 गिरफ्तार
jantaserishta.com
5 May 2023 6:08 PM IST

x
DEMO PIC
एनआरआई से की थी ठगी.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस ने एन आर आई से तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले फरार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 1.वीरेन्द्र प्रसाद जोशी और 2.जयपाल को अल्फा-1 मैट्रो स्टेशन के निकास गेट थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने विदेश से पुलिस को संपर्क किया था और बताया था कि उनके पति जो वर्तमान में किराये पर एनआरआई सिटी निकट परीचौक, ग्रेटर नोएडा में रहते हैं, उनको हार्ट की बामारी तंत्र मंत्र की विद्या से ठीक करने के प्रपंच में फसाकर 2.75 करोड रुपए की ठगी की गई है। इसमें पुलिस को दी गई शिकायत में गिरोह के सरगना मौहम्मद फैजान, उसकी पत्नी जोहा हिमायूँ, विशाल, हिमांशु भाटी, मोनी उर्फ मोना, वीरेन्द्र प्रसाद जोशी तथा जयपाल, संजय शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। जिसमें पुलिस ने तुरंत करवाई करते हुए गिरोह के सरगना गुरू मौहम्मद फैजान व उसकी पत्नी जोहा हिमायूँ, मोनी उर्फ मोना व विशाल को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल एक लैपटॉप, दो चैक बुक, दो चैक हस्ताक्षरित ढाई-ढाई लाख रुपए के व मनोरंजन बैंक के 1,400 रुपए के 1,139 नोट व 400 रुपए के 227 नोट एवं 4 मोबाइल फोन बरामद किया था। पुलिस इनको पिछले महीने ही जेल भेज चुकी थी। इस गैंग में सह अभियुक्त वीरेन्द्र प्रसाद जोशी व जयपाल तब से फरार चल रहे थे। जिनको आज बीट पुलिसिंग के माध्यम से लोकल इंटेलिजेंस से जानकारी लेते हुए गोपनीय सूचना के आधार पर अल्फा-1 मैट्रो स्टेशन के निकास गेट थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया गया है।
इस गैंग ने एक एनआरआई को है हार्ट समस्या तंत्र मंत्र के नाम पर दूर करने के लिए बुलाया था और उसके बाद उन्हें बंधक बनाकर उनसे करोड़ों रुपए ठग लिए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





