भारत

20 महिलाओं के साथ ठगी, 2 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 May 2023 9:53 AM IST
20 महिलाओं के साथ ठगी, 2 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
x
गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके कम से कम 20 महिलाओं से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है।
गुरुग्राम (आईएएनएस)| मानेसर साइबर पुलिस स्टेशन की एक टीम ने एक नाइजीरियाई गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके कम से कम 20 महिलाओं से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान इबुका फेलिक्सी और चुक्वाका इवर के रूप में हुई है, जिन्हें सोमवार को दिल्ली के निलोठी से गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके गैंग में पांच लोग शामिल थे और ये सभी इंस्टाग्राम के जरिए महिलाओं को निशाना बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से छह चेकबुक, 16 पासबुक, 25 एटीएम कार्ड, सात सिम कार्ड, एक लैपटॉप, सात मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
इस मामले को लेकर एक महिला ने 10 अप्रैल को मानेसर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड ने उससे 1.80 करोड़ रुपये ठग लिए। उसने पुलिस को बताया कि शख्स ने खुद को यूके का रहने वाला बताया और कहा कि वह ब्रिटेन की एक एयरलाइन कंपनी में पायलट है।
इसके बाद उसने महंगे गिफ्ट व अन्य सामान भेजने के नाम पर महिला से 1.80 करोड़ रुपये ठग लिए। मानेसर साइबर स्टेशन के एसएचओ नरेश कुमार ने कहा, जांच के दौरान, हमने दो नाइजीरियाई नागरिकों को पकड़ा, जिन्होंने खुलासा किया कि उनके गिरोह में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। तीनों मिजोरम की हैं। अपराध करने के बाद महिलाएं मिजोरम लौट जाती थीं। हमने उनकी तलाश तेज कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story