भारत

जुडवां नवजात बच्‍चे मिले कोरोना संक्रमित, जाने कैसी है तबीयत

jantaserishta.com
2 April 2021 8:45 AM IST
जुडवां नवजात बच्‍चे मिले कोरोना संक्रमित, जाने कैसी है तबीयत
x
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्‍टर ने बताया की....

वड़ोदरा:- गुजरात के वड़ोदरा में 15 दिन पहले जन्‍में जुडवां नवजात बच्‍चे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। एसएसजी अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्‍टर अय्यर ने बताया इन बच्चों को डायरिया और डिहाइड्रेशन के लक्षण के साथ भर्ती कराया गया था। जब इनका कोरोना टेस्‍ट किया गया तो वो पॉजिटिव निकला। फिलहाल दोनों बच्‍चों की हालत स्थिर बतायी गई है।

गुजरात में भी कोरोना के मामले लगतार बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डाली जाये तो यहां 2410 नए मामलों की पुष्टि हुई है और नौ संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। 2015 संक्रमितों को स्‍वस्‍थ पाये जाने पर अस्‍पताल से घर भेज दिया गया है। राज्‍य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या अब बढ़कर 3,10,108 तक पहुंच चुकी है। अब तक 2,92,584 मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। जबकि 12,996 मरीज सक्रिय बताये गए हैं। 4,528 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story