भारत

प्राइवेट क्लिनिक में AC छोड़ा चालू, ठंड से दो नवजात की मौत के बाद डॉक्टर गिरफ्तार

jantaserishta.com
25 Sept 2023 2:56 PM IST
प्राइवेट क्लिनिक में AC छोड़ा चालू, ठंड से दो नवजात की मौत के बाद डॉक्टर गिरफ्तार
x

DEMO PIC 

धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली में कथित तौर पर कमरा ज्‍यादा ठंडा होने से फोटोथेरेपी में रखे गये दो नवजात की मौत के बाद एक निजी क्लिनिक के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं और एक डॉक्‍टर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि नवजात शिशुओं के परिजनों ने क्लिनिक की मालिक डॉ. नीतू पर शनिवार को रात भर एयर कंडीशनर (एसी) चालू रखने का आरोप लगाया ताकि वह आराम से सो सके। रविवार को बच्चे मृत पाए गए। एसएचओ (कैराना) नेत्रपाल सिंह ने कहा कि बच्चों के परिवारों की शिकायत पर डॉ. नीतू के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. अश्वनी शर्मा ने कहा कि इस मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के अनुसार, बच्चों का जन्म शनिवार को कैराना के सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ और बाद में उसी दिन उन्हें निजी क्लिनिक में स्थानांतरित कर दिया गया।
उन्हें इलाज के लिए फोटोथेरेपी यूनिट में रखा गया था। शनिवार रात को सोने के लिए नीतू ने एयर कंडीशनर चालू किया और अगली सुबह जब उनके परिवार वाले उन्हें देखने गए तो दोनों बच्चे यूनिट में मृत पाए गए। घटना को लेकर पीड़ित परिवारों ने विरोध-प्रदर्शन किया और आरोपी डॉक्‍टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story