भारत
सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों ने ली शपथ, जजों की संख्या पूरी
jantaserishta.com
13 Feb 2023 12:03 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट (एससी) के दो नए जजों को पद की शपथ दिलाई। जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस अरविंद कुमार ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली। इस प्रकार अब सुप्रीम कोर्ट में 34 जज हो चुके हैं। 31 जनवरी को, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस अरविंद कुमार को शीर्ष अदालत में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी। जस्टिस बिंदल इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और जस्टिस कुमार गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।
कॉलेजियम की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने की। इसमें जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस के.एम. जोसेफ, जस्टिस एम.आर. शाह, जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस संजीव खन्ना भी शामिल हैं।
Tagsसीजेआईडी.वाई. चंद्रचूड़सुप्रीम कोर्टसुप्रीम कोर्ट जजदिल्लीCJID.Y. ChandrachudSupreme CourtSupreme Court JudgeDelhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





