भारत
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, MP में 2 तो छत्तीसगढ़ में 4 ढेर
jantaserishta.com
2 April 2024 10:50 AM IST

x
फाइल फोटो
हथियार भी मिले हैं।
बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में सोमवार देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। उनके पास से हथियार भी मिले हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़ की सीमा पर केराझरी के जंगल में पुलिस का सर्चिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। उनके शव मंगलवार सुबह सर्चिंग के दौरान बरामद किए गए। मारे गए नक्सलियों के नाम संजीता उर्फ क्रांति और रघु उर्फ शेर सिंह हैं। पुलिस ने नक्सलियों के शव के पास एक एके-47 सहित एक अन्य राइफल और दैनिक इस्तेमाल का सामान भी बरामद किया। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना भी जताई जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





