भारत
सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद
jantaserishta.com
22 Jan 2025 11:23 AM IST

x
सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। नक्सलियों के शवों के पास से एक एके-47 राइफल समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर झारखंड पुलिस और सुरक्षाबलों ने बोकारो जिले में तेजनारायणपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान बुधवार तड़के नक्सलियों ने जब खुद को सुरक्षाबलों से घिरा देखा तो उन्होंने उनपर फायरिंग कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की। दोनों तरफ से काफी देर तक फायरिंग हुई। इसके बाद मुठभेड़ स्थल से एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। सुरक्षाबलों ने मौके से एके-47 राइफल, दो इंसास राइफल समेत कई हथियार बरामद किए हैं। हालांकि, कुछ नक्सली घने जंगलों को फायदा उठाकर मौके से भाग गए।
शुरुआती जांच में मारे गए नक्सलियों की पहचान एरिया कमांडर शांति और मनोज के रूप में हुई है। फिलहाल, घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





