भारत
दो एके-47, मैगजीन और भारी संख्या में कारतूस के साथ दो नक्सली गिरफ्तार
jantaserishta.com
20 April 2024 5:43 PM IST

x
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
चाईबासा: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के एरिया कमांडर सोमा हेंब्रम और बिरसा खंडाइत को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
चाईबासा एसपी आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों के पास से दो एके-47 के अलावा तीन मैगजीन, 88 राउंड कारतूस और कई सामान के साथ 50 हजार रुपए नकद जब्त किए गए हैं। दोनों गोइलकेरा थाना क्षेत्र की चिटिर पहाड़ी के पास लोगों से लेवी (रंगदारी) वसूलने आए थे।
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ पश्चिम सिंहभूम सहित कई थानों में नक्सली वारदातों से जुड़े मामले दर्ज हैं। इसके पहले इसी महीने संगठन के दो अन्य नक्सलियों इसाक बोदरा और विजय नायक को भी लेवी वसूलने के दौरान गोइलकेरा से हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





