भारत

नक्सल कमांडरों ने एक-दूसरे की जान ली, सभी ने शराब पी, फिर...

jantaserishta.com
12 Aug 2023 1:45 PM IST
नक्सल कमांडरों ने एक-दूसरे की जान ली, सभी ने शराब पी, फिर...
x
दोनों के शव बरामद कर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिए हैं।
रांची: झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत पांकी थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो शीर्ष कमांडरों ने एक-दूसरे की गोली मारकर जान ले ली। इनमें पांच लाख का इनामी गणेश लोहरा और टॉप कमांडर संतोष यादव शामिल हैं। पुलिस ने शनिवार को पांकी थाना क्षेत्र के होटाई के जंगलों से दोनों के शव बरामद कर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिए हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों कमांडरों के बीच अवैध रूप से वसूली गई रकम के बंटवारे को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे पर गोलियां बरसाईं। दोनों के शव जंगल में थोड़ी दूरी पर आस-पास मिले। खबर है कि गुरुवार की रात होटाई गांव में सात से आठ की संख्या में हथियारबंद नक्सली पहुंचे। सभी गांव के एक चबूतरे पर बैठे और खाना खाया। सभी ने शराब भी पी। इसके बाद सभी जंगल की तरफ गए।
जंगल में ही ही उनका झगड़ा हुआ और इसके बाद परस्पर दो गुटों में बंटे नक्सलियों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की। मारे गए नक्सलियों में गणेश लोहरा पर पांच लाख का इनाम था। बताया जा रहा है कि वह पुलिस के सामने सरेंडर करना चाहता था, लेकिन इसके पहले ही मारा गया। उसकी पत्नी अनीता लोहरा पांकी की ताल पंचायत की मुखिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story