भारत

दो मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म को अपनाते हुए हिंदू लड़कों से की शादी

jantaserishta.com
1 Dec 2022 5:16 PM IST
दो मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म को अपनाते हुए हिंदू लड़कों से की शादी
x

DEMO PIC 

पुजारी द्वारा दोनों लड़कियों को पहले शुद्ध किया गया, फिर उनके नाम बदल दिए गए और फिर शादी हुई। दोनों ने शादी की रस्म के बाद पुजारी का आशीर्वाद लिया।
बरेली (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| जिले की दो मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म को अपनाते हुए हिंदू लड़कों से शादी की है। मदीनाथ स्थित अगस्त मुनि आश्रम में पंडित के के शंखधर ने दोनों की हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कराई। हिंदू धर्म अपनाने के बाद इरम जैदी स्वाति और शहनाज सुमन बन गईं। इरम जैदी ने आदेश कुमार से शादी की जबकि शहनाज ने अजय से शादी की।
इन दोनों लड़कियों ने कहा कि उनकी हिंदू धर्म में बहुत आस्था है। उन्होंने कहा, मुस्लिम समाज में महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता है। मुस्लिम पुरुष जब चाहे तीन बार तलाक बोलकर फिर हलाला करते हैं।
पुजारी द्वारा दोनों लड़कियों को पहले शुद्ध किया गया, फिर उनके नाम बदल दिए गए और फिर शादी हुई। दोनों ने शादी की रस्म के बाद पुजारी का आशीर्वाद लिया।
शादी के कुछ घंटों बाद, सुमन ने एसएसपी बरेली से मुलाकात की और कहा कि उसे अपने माता-पिता और भाई से अपनी जान का खतरा है। पुलिस ने युवतियों को पूरी सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story