भारत
तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 18 पकड़े गए
jantaserishta.com
11 Jan 2026 12:01 PM IST

x
नई दिल्ली: तुर्कमान गेट इलाके में हुई पत्थरबाजी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन नई गिरफ्तारियों के साथ ही इस मामले में अब तक कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
दिल्ली पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान फहीम उर्फ सानू (30) और मोहम्मद शहजाद (29) के रूप में हुई। दोनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी तुर्कमान गेट क्षेत्र में हुई पत्थरबाजी की घटना में सक्रिय रूप से शामिल थे।
इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार रात इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान मोहम्मद नावेद (44), मोहम्मद फैज (20) और मोहम्मद उबैदुल्लाह (23) के रूप में हुई है। ये तीनों आरोपी तुर्कमान गेट के पास के इलाकों में रहते थे और पत्थरबाजी की घटना में शामिल थे।
बता दें कि फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया था। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे और सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा था। एफआईआर में बताया गया है कि अतिक्रमण वाली जमीन पर पुलिस की बैरिकेडिंग के समय करीब रात 12:40 बजे 30-35 लोगों का एक समूह इकट्ठा हो गया, भड़काऊ नारे लगाने लगा और पुलिस को काम करने से रोकने की कोशिश करने लगा।
जांच में यह भी पता चला कि इलाके के कुछ प्रभावशाली लोगों ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए स्थानीय निवासियों को इकट्ठा होने और विरोध करने के लिए उकसाया। पुलिस के मुताबिक उनका मकसद ऑपरेशन के दौरान अशांति फैलाना और प्रशासन व कानून लागू करने वाली एजेंसियों के काम में बाधा डालना था।
Tagsतुर्कमान गेट पत्थरबाजीदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसTurkman Gate stone-peltingDelhiDelhi NewsDelhi Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





