भारत

2 बदमाशों को दबोचा गया, जंगल में हो रहा था ये गलत काम!

jantaserishta.com
3 Sept 2022 5:21 PM IST
2 बदमाशों को दबोचा गया, जंगल में हो रहा था ये गलत काम!
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मेरठ: मेरठ के जंगलों में अवैध हथियार बनाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मौत का सामान बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पता चला कि बदमाश पहले भी अवैध हथियार बनाने के चले जेल जा चुके हैं।
ये मामला मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां जंगल के एक खंडहर मकान के भीतर अवैध हथियारों की फैक्ट्री चल रही थी। एसपी देहात केशव मिश्रा ने बताया कि उन्हें मुखबीरों से अवैध हथियार फैक्ट्री चलाए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने किठौरा थाना क्षेत्र के राधना गांव का रहने वाले फकीरा और उसके मित्र साबुद्दीन उर्फ साबू को गिरफ्तार कर लिया गया।
फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से 11 तमंचे, तीन बंदूक, अधबने तमंचे और हथियार बनाने वाले उपकरण मिले। पुलिस ने जब फकीरा और साबू से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे अवैध हथियार फैक्ट्री को चलाने के कारण पहले भी जेल जा चुके हैं और कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आए थे।
फकीरा और साबू ने बताया वे जेल से छूटने के बाद खेती करने लगे लेकिन जब मन नहीं लगा तो दोबारा हथियार बनाने के काम में जुट गए। पुलिस दोनों बदमाशों से सप्लायर के बारे में जानकारी जुटा रही
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story