BSF जवान के घर में घुसे दो बदमाश, पत्नी तमंचाधारी बदमाशों से भिड़ गईं, सात साल की बेटी की हिम्मत देख भागे लुटेरे

आगरा: यूपी के आगरा में मां-बेटी का साहस देखकर बदमाशों के हौसले खट्टे कर दिए। नतीजतन दोनों को दुम दबाकर भागना पड़ा। सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हुई है। मामला वायु विहार (शाहगंज) स्थित बृज विहार कालोनी का है। यहां दिनदहाड़े बीएसएफ जवान के घर में दो बदमाश घुस गए। बीएसएफ जवान की पत्नी निहत्थी ही तमंचाधारी बदमाशों से भिड़ गईं। बदमाश ने तमंचे की बट से महिला का सिर फोड़ दिया। खून बहने लगा। मां को बदमाशों से भिड़ता देखकर सात साल की बेटी ने भी साहस दिखाया। वह घर से बाहर भागकर सीधे बाहर पहुंची और शोर मचा दिया। बेटी के साहस को देखकर बदमाशों दुम दबाकर भाग गए। हालांकि जाते समय बदमाश एक पर्स ले गए। उसमें नकदी और जरूरी कागजात थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





