
x
Noida: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
नोएडा: नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े गए। इनके पास से तमंचा और बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार एक बदमाश रोहित उर्फ काले पर एनसीआर में 25 मामले दर्ज हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 18 मार्च की रात थाना सेक्टर-20 पुलिस डीएलएफ मॉल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार दो व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया गया, लेकिन वे भागने लगे। इस पर पुलिस उनका पीछा करने लगी। पुलिस को आते देख बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इससे बदमाश रिंकू घायल हो गया।
पुलिस ने नाले के किनारे, सेक्टर-16ए फिल्मसिटी के पास से आरोपी रिंकू पुत्र राम चन्द्र वर्मा और रोहित उर्फ काले को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस आदि बरामद हुए। आरोपी रिंकू पर सात और रोहित उर्फ काले पर पहले से ही 25 मामले दर्ज हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





