
x
पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की तितावी पुलिस और बदमाशों के बीच गुरूवार-शुक्रवार दरमियानी रात को हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने के बाद कांबिंग ऑपरेशन में पकड़ा गया।
पुलिस ने बताया कि थाना तितावी पुलिस कालाखेड़ी लिंक रोड पर चैकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दे रहे थे। उनको रुकने का इशारा किया गया, मगर मोटरसाइकिल सवार नहीं रुके। वे और तेज गति से भागने लगे।
जब पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। कुछ दूरी पर जाकर बदमाशों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मौहम्मद तारिक गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। कांबिंग के दौरान दूसरे बदमाश अजीम उर्फ गोली को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों पर अलग-अलग थानों में लूट और चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास का पता लगा रही है।
Tagsमुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर न्यूज़मुजफ्फरनगर पुलिसमुठभेड़MuzaffarnagarMuzaffarnagar NewsMuzaffarnagar PoliceEncounter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





