भारत
मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी के लैपटॉप बरामद
jantaserishta.com
15 March 2023 10:27 AM IST

x
बड़ा एक्शन.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| थाना बीटा-2 पुलिस और गाड़ियों का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले बदमाशों के बीच सिग्मा-3 के पीछे सर्विस रोड पर बीती रात मुठभेड़ हो गई। जिसमें 2 बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़े गए बदमाशों में 2 चोर, मिथुन उर्फ मृत्युंजय कुमार पुत्र कामेश्वर निवासी सी16 ओमिक्रॉन प्रथम लाल बिल्डिंग थाना दादरी गौतमबुद्धनगर। दूसरा विशाल उर्फ मोनू पुत्र श्रीलाल महतो निवासी ऐच्छर गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया है।
मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त मिथुन उर्फ मृत्युंजय कुमार पुत्र कामेश्वर गोली लगने से घायल हो गया है। अभियुक्तों के कब्जे से एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी चोरी की स्पलैंडर मो.सा., 2 चोरी के लैपटॉप, 2 तमंचे 315 बोर, 2 खोखा कारतूस व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर हैं। जो गाड़ियों के कांच तोड़कर लैपटॉप व मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनके द्वारा 1 दर्जन से अधिक लैपटॉप व मोटरसाइकिल चोरी की गई है। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
Tagsथाना बीटा-2 पुलिसमुठभेड़बदमाश गिरफ्तारचोरीलैपटॉपThana Beta-2 policeencountermiscreant arrestedtheftlaptop
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





