भारत
ई-रिक्शा यात्री से ब्लेड दिखाकर लूट, पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
27 Feb 2026 12:50 PM IST

x
इलाके में हड़कंप.
नई दिल्ली: सीलमपुर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर ई रिक्शा यात्री से लूट के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया पर्स और वारदात में इस्तेमाल ब्लेड बरामद किया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि 24 फरवरी की सुबह करीब 11:50 बजे वारदात की सूचना मिली थी। लोनी, गाजियाबाद निवासी शिकायतकर्ता सहजाद (26) ने बताया कि वह 66-फुटा रोड से ब्रह्मपुरी की ओर ई-रिक्शा से जा रहा था। इसी दौरान साथ बैठे तीन युवकों ने उसे ब्लेड दिखाकर धमकाया और उसका पर्स लूट लिया। पर्स में 2,900 रुपए और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। चोरी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही सीलमपुर थाने में बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इंस्पेक्टर नरपाल सिंह यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय सूत्रों से जानकारी जुटाई।
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों, न्यू सीलमपुर निवासी दानिश उर्फ दत्तू (28) और शराफत उर्फ छोटा (30) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने लूट की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल ब्लेड, पीड़ित के दस्तावेजों सहित लूटा गया वॉलेट और लूटी गई नगदी का कुछ हिस्सा बरामद किया है। सत्यापन में सामने आया कि दानिश पहले चोरी के 14 मामलों में शामिल रह चुका है, जबकि शराफत हत्या के प्रयास और लूट के दो मामलों में वांछित रहा है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दानिश और शराफत के बयान के आधार पर पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी पहले भी कई वारदात में शामिल थे।
Tagsसीलमपुरई-रिक्शा यात्रीब्लेड दिखाकर लूटSeelampurE-rickshaw passenger robbed at knife pointE-rickshaw
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





