भारत

एयरफोर्स अफसर के घर फायरिंग और पुलिस को सोशल मीडिया पर चुनौती देने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 Jun 2026 11:08 AM IST
एयरफोर्स अफसर के घर फायरिंग और पुलिस को सोशल मीडिया पर चुनौती देने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
x
पढ़ें पूरी खबर.
मुंबई: मध्य प्रदेश के सतना में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने और उसके बाद सोशल मीडिया पर लाइव आकर एमपी पुलिस को खुली चुनौती देने वाले दो दुस्साहसी बदमाशों को मुंबई पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को दक्षिण मुंबई के प्रसिद्ध काला घोड़ा इलाके से उनकी कार समेत दबोचा गया।
मुंबई की कफ परेड (कोलाबा) पुलिस ने सतना पुलिस की टीम के साथ मिलकर यह सफल ऑपरेशन अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों बदमाशों को एमपी पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 5 जून 2026 को सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र में इन बदमाशों ने एयरफोर्स अधिकारी के घर के बाहर देसी पिस्टल से पांच राउंड फायरिंग की। हमले के तुरंत बाद दोनों फरार हो गए। फरारी के दौरान दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर एमपी पुलिस को ललकारा और कहा- 'हमारी अगली गोली अब पुलिस पर चलेगी।' वीडियो वायरल होने के बाद दोनों ने अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिए।
तकनीकी जांच और खुफिया इनपुट के आधार पर सतना पुलिस को पता चला कि दोनों मुंबई भाग गए हैं। सतना पुलिस की विशेष टीम तुरंत मुंबई पहुंची और कफ परेड पुलिस स्टेशन की साइबर टीम के साथ मिलकर छापेमारी शुरू की।
पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपनी नेक्सॉन कार लेकर काला घोड़ा इलाके में घूम रहे हैं। कफ परेड पुलिस की टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दोनों को बिना किसी प्रतिरोध के गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों को मौके पर ही संभलने का मौका भी नहीं मिला।
आरोपियों की पहचान अमर सिंह अशोक सिंह परिहार (25 वर्ष) और अभिज्ञान संकटमोचन त्रिपाठी (23 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों मध्य प्रदेश के निवासी हैं। सतना के कोलगवां थाने में इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत पहले से ही मुकदमा दर्ज था। मुंबई पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों को सतना पुलिस के हवाले कर दिया। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद एमपी पुलिस की टीम दोनों आरोपियों को लेकर सतना रवाना हो चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story