भारत

घरों और पीजी में घुसकर मोबाइल चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 10 मोबाइल बरामद

jantaserishta.com
26 Dec 2024 5:44 PM IST
घरों और पीजी में घुसकर मोबाइल चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 10 मोबाइल बरामद
x
देखें वीडियो.
नोएडा: नोएडा के थाना फेज-3 पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के 10 मोबाइल, अवैध शस्त्र और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। दोनों घरों और पीजी में घुसकर मोबाइल और अन्य कीमती सामान चुराया करते थे। इनमें से एक आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा भी दर्ज है।
बताया जाता है कि थाना फेज-3 पुलिस ने सेक्टर-69 के पास खाली पड़े मैदान की सर्विस रोड पर गुलशन और रंजन को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो चाकू और एक मोटरसाइकिल के अलावा 10 चोरी के मोबाइल भी बरामद किए गए। दोनों आरोपी घरों और पीजी में घुसकर मोबाइल की चोरी करते थे। चोरी के बाद मोबाइल को दिल्ली-एनसीआर में चलते-फिरते लोगों और बाजारों में सस्ते दामों पर बेच दिया जाता था।
पुलिस ने बताया कि गुलशन (22) बिहार के खगड़िया जिला का रहने वाला है। उसका दूसरा साथी रंजन (24) बिहार के ही छपरा का निवासी है। इन आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि इन दोनों को पकड़ने के बाद पुलिस ने जब इनके आपराधिक इतिहास को खंगाला तो इनका पुराना रिकॉर्ड भी सामने आ गया। इन पर पीजी में घुसकर चोरी करने के पुराने कई मामले सामने आए हैं।
उन्होंने बताया कि इनमें से एक आरोपी गुलशन पर थाना फेज-3 में ही गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस चोरी की मोबाइल की बिक्री करने वाली जगह के बारे में पता लगा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि इनके गैंग में कौन-कौन शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story