भारत

पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, लूट के 7.5 लाख रुपये बरामद

jantaserishta.com
15 Jun 2025 9:43 AM IST
पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, लूट के 7.5 लाख रुपये बरामद
x
स्कार्पियो कार बरामद की.
गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने दो वांछित बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। थाना टीलामोड़ इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में दबोचा और उनके कब्जे से अवैध हथियार, नकदी और एक स्कार्पियो कार बरामद की।
गाजियाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र में एक स्टाम्प विक्रेता से साढ़े 7 लाख रुपये की लूट हुई थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उस लूट में शामिल बदमाश फर्रूखनगर रोड की ओर एक काली स्कार्पियो से मेरठ भागने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पीपल तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस ने टीलामोड़ की ओर से आ रही काली स्कार्पियो को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि चालक ने वाहन को तेज रफ्तार में राजपुर की ओर मोड़ते हुए भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर स्कार्पियो चालक ने जंगल की ओर गाड़ी मोड़ दी, जहां आगे रास्ता बंद होने के चलते गाड़ी रोकनी पड़ी। दो युवक गाड़ी से उतरकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगे। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए और मौके पर ही दबोच लिए गए।
पूछताछ में उनकी पहचान अंकित पुत्र राजू और कार्तिक पुत्र संजय के रूप में हुई। दोनों आरोपी बागपत जिले के थाना खेकड़ा इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने एक पिस्टल, एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस, स्कार्पियो कार और लूट के साढ़े 7 लाख रुपये बरामद किए। दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 10 जून 2025 को ऑक्सी होम सोसाइटी के सामने स्टाम्प विक्रेता से लूटपाट की। फिलहाल दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। साथ ही अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story