दो नाबालिक गिरफ्तार, यूट्यूब वीडियो देखकर बनाते थे हथियार

जबलपुर: मध्य प्रदेश की जबलपुर स्थित धन्वंतरि नगर चौकी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो नाबालिक लड़कों को गिरफ्तार कर उनके पास से कट्टा व चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान लड़कों ने बताया कि वे हनुमानताल में रहते हैं और घातक हथियारों को बनाकर इसे बेचने का काम किया करते हैं। खास बात यह है कि दोनों लड़कों ने हथियार बनाना यूट्यूब से सीखा था। पुलिस अब दोनों नाबालिक लड़कों से पता कर रही है कि अभी तक कितने लोगों को उन्होंने हथियार बेचा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





