भारत

दो नाबालिग स्कूली लड़कियों ने रचाई शादी, दोनों अलग-अलग समुदाय से

jantaserishta.com
13 Aug 2026 8:27 AM IST
दो नाबालिग स्कूली लड़कियों ने रचाई शादी, दोनों अलग-अलग समुदाय से
x
जानें पूरी स्टोरी.
पटना: बिहार की राजधानी पटना में दो लड़कियां 7 अगस्त को अपने-अपने घर से निकलीं. परिवारवालों को लगा कि शायद कहीं गई होंगी, वापस आ जाएंगी. लेकिन जब काफी देर तक दोनों नहीं लौटीं तो तलाश शुरू हुई. पुलिस को पता चला कि दोनों खगड़िया में हैं. टीम वहां पहुंची और दोनों को खगड़िया रेलवे स्टेशन से बरामद कर पटना ले आई.
लेकिन कहानी सिर्फ इतनी नहीं है. पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहती थीं. यहां तक कि दोनों के खगड़िया के एक मंदिर में शादी करने की बात भी सामने आई है. अब पुलिस दोनों के बयान दर्ज कर रही है और मामला कोर्ट तक पहुंच गया है.
दोनों लड़कियां पटना के कमला नेहरू नगर इलाके की रहने वाली हैं. दोनों पड़ोसी हैं और एक ही स्कूल में पढ़ती हैं. एक लड़की 10वीं की छात्रा है, जबकि दूसरी 12वीं में पढ़ती है. दोनों के बीच काफी करीबी दोस्ती थी. फिर 7 अगस्त को दोनों ने घर छोड़ा और साथ निकल गईं.
परिवारवालों को जब दोनों के एक साथ गायब होने की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को दोनों के खगड़िया में होने का पता चला. पुलिस टीम खगड़िया पहुंची और रेलवे स्टेशन से दोनों को बरामद कर लिया.
दोनों को पटना लाने के बाद जब पुलिस ने पूछताछ की तो मामला और दिलचस्प हो गया. पुलिस के मुताबिक, दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने की बात कही है. दोनों के खगड़िया के एक मंदिर में शादी करने की बात भी सामने आई है. मामले में एक और बात सामने आई- दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं. पटना पुलिस के मुताबिक, दोनों में से एक लड़की बालिग है और दूसरी नाबालिग है.
ASP लॉ एंड ऑर्डर के मुताबिक दोनों को बरामद कर लिया गया है और उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जा रहा है. आगे की कानूनी कार्रवाई प्रक्रिया के मुताबिक की जा रही है. यानी इस मामले में अब सबसे अहम दोनों के बयान होंगे. पुलिस ये भी देख रही है कि दोनों किन परिस्थितियों में घर से निकली थीं और खगड़िया तक कैसे पहुंचीं.
पुलिस के मुताबिक, दोनों लड़कियां फिलहाल अपने परिवार के साथ जाने की इच्छा नहीं जता रही हैं. पुलिस पूरे मामले को कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ा रही है. फिलहाल दोनों को बरामद कर लिया गया है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं.
इस पूरे मामले में बड़ा सवाल यही है कि दोनों लड़कियों ने घर छोड़ने का फैसला क्यों किया? दोनों के बीच किस तरह का रिश्ता था? मंदिर में शादी की बात कितनी सही है? और आगे दोनों क्या चाहती हैं? इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच और कोर्ट के सामने दर्ज होने वाले बयानों से सामने आएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story