भारत

टप्पेबाजी कर चोरी...अन्तर्राज्यीय गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, 1 फरार

jantaserishta.com
11 Feb 2023 4:17 PM IST
टप्पेबाजी कर चोरी...अन्तर्राज्यीय गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, 1 फरार
x
ऐसे हुआ खुलासा.
नोएडा (आईएएनएस)| थाना फेस 1 पुलिस ने सेक्टर 8 से टप्पेबाजी कर चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 2 शातिर अभियुक्तों (1) राहुल और (2) कुलदीप कुमार को 20400 रुपए, एक मोबाइलनुमा कांच के फ्रेम, घटना मे प्रयुक्त 1 कार, एक तमंचा .315 बोर, कारतूस एंव एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों का एक साथी मौके से पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया। आरोपी भोले भाले लोगो को बहला फुसलाकर, पुराने मोबाईल फोन के बदले अच्छी कम्पनी का नया फोन देने/मूल्यवान वस्तुओ के बदले अत्याधिक पैसो का लालच देने /कम नकदी के बदले अत्यधिक नकदी देने का लालच देकर लोगो से धोखाधड़ी व चोरी करते रहे हैं।
ये घटना के लिए पहले से रेकी करते है एवं घटना के लिये बैंको के आसपास का क्षेत्र, भागने की दृष्टि से आवागमन के सुगम रास्ते वाले तिराहे/चौराहे/बस स्टाप को चुनते हैं। यदि घटना से पीड़ित व्यक्ति या अन्य कोई इनको पकड़ने का प्रयास करता है, तो ये हथियारो से जानलेवा हमला कर देते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story