भारत

'ठक-ठक गैंग' के दो सदस्य गिरफ्तार, लैपटॉप-स्कूटी समेत कई चीजें बरामद

jantaserishta.com
28 Nov 2025 9:46 AM IST
ठक-ठक गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, लैपटॉप-स्कूटी समेत कई चीजें बरामद
x
कुल 15 मामलों में पहले भी शामिल पाए गए हैं.
नई दिल्ली: दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के आरके पुरम थाना पुलिस ने कुख्यात 'ठक-ठक गैंग' के दो सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजू उर्फ संजू मद्रासी (26) और गौरव उर्फ रिंकू (26) के रूप में हुई है। दोनों अंबेडकर नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी हुआ लैपटॉप, पैन कार्ड, आधार कार्ड, विभिन्न बैंकों के डेबिट/क्रेडिट कार्ड, अन्य जरूरी दस्तावेज और वारदात में उपयोग की गई स्कूटी बरामद की है। ये दोनों आरोपी दिल्ली के दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम जिलों में लूट, स्नैचिंग, चोरी, धोखाधड़ी और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कुल 15 मामलों में पहले भी शामिल पाए गए हैं।
21 नवंबर को शिकायतकर्ता अपनी कार से ओखला से द्वारका जा रही थी। रिंग रोड पर हयात होटल के पास दो युवक स्कूटी पर आए और उनकी कार में समस्या बताकर रुकने का इशारा किया। जैसे ही वह कार से उतरी, उनमें से एक युवक ने कार के अंदर रखा काला बैग उठा लिया और फरार हो गए।
शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज की गई और तुरंत जांच शुरू हुई। वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ इंस्पेक्टर रविंदर कुमार त्यागी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसमें एसआई सत्येंद्र गुलिया, एचसी सम्पत राम, एचसी कुलदीप, एचसी राम फूल, एचसी इंद्रपाल, कॉन्स्टेबल संदीप और सुदेश शामिल थे। टीम ने मौके का निरीक्षण किया, गैंग की मोडस ऑपरेंडी का विश्लेषण किया और मुखबिर तैनात किए।
विशेष सूचना के आधार पर गौरव उर्फ रिंकू को 23 नवंबर को और संजू उर्फ संजू मद्रासी को 24 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। दोनों की निशानदेही पर चोरी का सामान और स्कूटी बरामद कर ली गई।
यह गैंग कार चालकों का ध्यान भटकाकर चोरी करता है। पहले स्कूटी से पास आकर कार में खराबी (जैसे टायर पंक्चर) का संकेत देता है, फिर चालक के नीचे उतरते ही दूसरा सदस्य कार से कीमती सामान निकाल लेता है। इसके बाद दोनों अलग-अलग दिशाओं में भाग जाते हैं ताकि पीछा करना मुश्किल हो जाए। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story