भारत

दो शादियां, दो मौतें...जेल काटकर आया, फिर भी...

jantaserishta.com
28 Dec 2025 2:51 PM IST
दो शादियां, दो मौतें...जेल काटकर आया, फिर भी...
x
जानें स्टोरी.
कानपुर: कानपुर के रेवना इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि मृतका रोशनी की शादी करीब एक साल पहले संजय कुमार से हुई थी. संजय की पहले भी शादी हो चुकी थी. उसकी पहली पत्नी ने प्रताड़ना के चलते आत्महत्या कर ली थी, जिसके मामले में संजय जेल जा चुका था. जेल से छूटने के बाद उसने रोशनी से दूसरी शादी की थी.
जानकारी के मुताबिक, रोशनी का भाई राहुल अपनी बहन से मिलने गया था, क्योंकि बहन फोन नहीं उठा रही थी. घर पहुंचा तो गेट पर ताला पड़ा था. राहुल ने रिश्तेदारों और पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. दरवाजा खोलने पर देखा तो अंदर रोशनी का शव पड़ा था. रोशनी को तवे से पीट-पीटकर गंभीर चोटें पहुंचाई गई थीं.
रोशनी के चाचा के अनुसार, शादी के बाद से ही संजय पत्नी को परेशान कर रहा था. संजय की पहले शादी हो चुकी थी. पहली पत्नी ने सुसाइड कर लिया था. उसकी बेटी भी थी.
रोशनी कई बार अपने भाई के घर रहने चली जाती थी, लेकिन चार दिन पहले संजय फिर रोशनी के पास पहुंचा और चलने का आग्रह किया. संजय रोशनी से कहने लगा कि मैं तुम्हारे साथ रहना चाहता हूं. इस पर राहुल ने बहन को जाने दिया, ताकि वह पति के साथ रह सके, लेकिन इसके चार दिन बाद संजय ने उसे बेरहमी से मार डाला.
इस घटना को लेकर डीसीपी डीएन चौधरी ने कहा कि हत्या का आरोपी संजय फरार है. उसकी तलाश जारी है. मोहल्ले के लोगों ने भी उसे भागते हुए देखा है. पुलिस ने रोशनी के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं. पड़ोसियों ने कहा कि संजय अक्सर रोशनी को प्रताड़ित करता था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. फरार आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story