भारत

10 और 5 लाख के इनामी 2 माओवादी कमांडर गिरफ्तार

jantaserishta.com
9 March 2023 3:14 PM IST
10 और 5 लाख के इनामी 2 माओवादी कमांडर गिरफ्तार
x

फाइल फोटो

पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दो इनामी जोनल कमांडरों संजीवन और कुंदन को गिरफ्तार किया है। सरकार ने संजीवन पर दस लाख और कुंदन पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। इन दोनों की गिरफ्तारी लातेहार जिले से हुई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिछले साल झारखंड में नक्सलियों के सबसे बड़े और अभेद्य माने जाने वाले पनाहगाह बूढ़ा पहाड़ पर पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए ऑपरेशन ऑक्टोपस के दौरान ये दोनों नक्सल कमांडर अपने दर्जन भर साथियों के साथ इलाके से भाग खड़े हुए थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये दोनों एक बार फिर नक्सली समर्थकों को एकजुट करने के लिए लातेहार जिले के विभिन्न इलाकों में सक्रिय थे। गुप्त सूचना के आधार पर इन दोनों को गुरुवार को दबोचा गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
दोनों लातेहार जिले के मटलौंग के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ लातेहार के अलावा पलामू और चतरा सहित कुछ अन्य जिलों में नक्सली वारदात के दर्जन भर से भी ज्यादा मामले दर्ज हैं। इनसे पूछताछ में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई हैं। बीते दिनों 25 लाख के इनामी नवीन यादव द्वारा आत्मसमर्पण के बाद से इलाके में सक्रिय कई नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story