
x
भराड़ी। बिलासपुर में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क को तोडऩे के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पिछले करीब छह माह से बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों में चिट्टे की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने यह कार्रवाई भराड़ी थाना में दर्ज एनडीपीएस मामले की जांच के दौरान सामने आए बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर की है। जानकारी के अनुसार भराड़ी पुलिस ने कुठेड़ा में एक रिहायशी कमरे की तलाशी के दौरान विनोद कुमार उर्फ बोदी निवासी कुठेड़ा और उसके सहयोगी साहिल शर्मा निवासी घुमारवीं से 8.41 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया था। इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एफआईआर के तहत एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। इनकी पहचान इकम जोत (25) निवासी चंडीगढ़ और पल्लवी (20) निवासी वेस्ट चंडीगढ़ के रूप में हुई है। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
Next Story





