मंत्री के काफिले में एक ही नंबर की दो लग्जरी गाड़ियां, ठेकेदार ने लगाई आग, जानें क्या है पूरा माजरा

राजस्थान के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री रमेश चंद मीणा के भीलवाड़ा दौरे के समय उनके काफिले में एक ही नंबर की दो लग्जरी गाड़ियां शामिल हुईं. इस फर्जीवाड़े की परतें खुलीं तो पुलिस से बचने के लिए कार को ही आग लगा दी गई. कार में आग लगाने में ठेकेदार खुद भी झुलस गया. भीलवाड़ा पुलिस ने जली हुई कार और फेंकी गई फर्जी नंबर प्लेट बरामद करने के साथ कार के ड्राइवर को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है. इस लग्जरी कार के कागजात पूरे नहीं थे और विवाद के कारण फर्जी नंबर प्लेट लगा ली थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





