भारत

गांव में तेंदुए के 2 शावकों को बचाया गया, बड़ी चट्टान के नीचे फंसे थे

jantaserishta.com
9 Feb 2023 11:18 AM IST
गांव में तेंदुए के 2 शावकों को बचाया गया, बड़ी चट्टान के नीचे फंसे थे
x

DEMO PIC 

6 शावक बाहर आते ही गायब हो गए।
मांड्या (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के मांड्या जिले के कोलागेरे गांव में एक खेत में स्थानीय युवाओं ने गुरुवार को बड़ी चट्टान के नीचे फंसे दो तेंदुए के शावकों को बचाया। शिवमूर्ति, कीर्ति कुमार और उनके दोस्तों ने देखा कि तेंदुए के आठ शावक बड़ी सी चट्टान के नीचे फंसे हुए हैं। उन्होंने शावकों के लिए रास्ता बनाया और उन्हें बाहर निकाला।
हालांकि, वे केवल दो शावकों को ही पकड़ सके और अन्य छह शावक बाहर आते ही गायब हो गए। युवकों ने दोनों शावकों को घर ले जाकर खाना खिलाया।
वन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। वे युवक के घर गए और घर लाए दोनों शावकों को अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने मादा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को चेतावनी दी है कि वे अपने खेतों और सुनसान जगहों के पास अकेले न निकलें, क्योंकि मादा तेंदुआ उन पर हमला कर सकती है। अधिकारियों ने छह शावकों की तलाश भी शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story