भारत
सीवर की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की हुई मौत, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
4 May 2024 11:06 AM IST

x
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
नोएडा: एनसीआर का हाईटेक शहर और उत्तर प्रदेश के शो विंडो नोएडा में सीवर के सेफ्टी टैंक की सफाई के लिए उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 26 में सीवर लाइन के मेन सेफ्टी टैंक में सफाई करने उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनो मजदूर नोएडा के सेक्टर 9 के रहने वाले थे।
नोएडा के सेक्टर 9 में बनी झुग्गियों में रहने वाले नूनी मंडल और तपन मंडल की सेफ्टी टैंक की सफाई करते समय मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस पंचायतनामा कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सीवर के सेफ्टी टैंक की सफाई के वक्त किसी भी तरीके की कोई भी सावधानी नहीं बरती जा रही थी और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था, जिसकी वजह से यह घटना हुई।
इस मामले में नोएडा के डीसीपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि सेक्टर-26 में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने घर के सेफ्टी टैंक की सफाई कराने के लिए दो लोगों को बुलाया था। बीती रात दोनों सफाई करने के दौरान बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। अभी दो दिन पहले ही लखनऊ में ऐसे ही एक मामले में दो मजदूरों की जान चली गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





