
x
एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया.
खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले के महेशखूंट इलाके में ट्रेन से कटकर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। ये सभी मजदूर रेल पटरी के किनारे मेंटेनेंस का काम कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, बरौनी-कटिहार रेलखंड के गौछारी हाल्ट के पास शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि कुछ मजदूर रेलवे पटरी के किनारे मेंटेनेंस का काम कर रहे थे। इस दौरान तीन मजदूर वहां से गुजर रही एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इसकी सूचना रेल पुलिस और महेशखूंट पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और घायल मजदूर को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
महेशखूंट के थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान मुकेश चौरसिया और और अर्जुन शर्मा के रूप में कई गई है, जो झंझरा गांव के रहने वाले थे। ये दोनों निजी मजदूर थे। इस घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





