भारत

दो मजदूरों की मौत, हुआ ये हादसा

jantaserishta.com
11 Aug 2022 3:52 PM IST
दो मजदूरों की मौत, हुआ ये हादसा
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मचा कोहराम।

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के चाई सेक्टर के पास सूखे नाले की सफाई के दौरान लेंटर गिरने से दो मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई और एक मजदूर घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में सीवर साफ करते समय लेंटर गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मजदूरों के ऊपर गिरा लेंटर काफी जर्जर हालत में था।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक घायल मजदूर का अस्पताल में इलाज जारी है।
वहीं, इस हादसे के पीछे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही को जिम्मेदार बताया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लिया और मजदूरों की मौत पर दुख जताया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story