भारत

2 किमी रेलवे ट्रैक चोरी, अब सामने आई ये नई बात

jantaserishta.com
6 Feb 2023 3:17 PM IST
2 किमी रेलवे ट्रैक चोरी, अब सामने आई ये नई बात
x
पिछले कुछ सालों से चीनी मिल बंद होने के कारण मार्ग पर कोई हलचल नहीं थी।
पटना (आईएएनएस)| बिहार के समस्तीपुर जिले में अज्ञात चोरों ने दो किमी रेलवे ट्रैक चोरी कर लिया। चोरी का ट्रैक लोहट चीनी मिल को पंडौल रेलवे स्टेशन से जोड़ता है। पिछले कुछ सालों से चीनी मिल बंद होने के कारण मार्ग पर कोई हलचल नहीं थी।
मामले के संबंध में रेलवे सुरक्षा बल के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। समस्तीपुर डीआरएम ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
सूत्रों ने बताया कि आरपीएफ जवानों की मिलीभगत से चोरी को अंजाम दिया गया। चोरों ने ट्रैक चुराकर उसे स्कै्रप डीलरों को बेच दिया। बिहार में रेलवे के सामानों की चोरी एक नियमित घटना है, लेकिन यह संभवत: पहली बार है, जब 2 किमी ट्रैक चोरी हो गया है।
आरपीएफ ने एफआईआर दर्ज की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story