भारत

अलीगढ़ के जवां में ऑटो और कार की टक्कर में दो की मौत, कई घायल

jantaserishta.com
13 April 2026 11:25 AM IST
अलीगढ़ के जवां में ऑटो और कार की टक्कर में दो की मौत, कई घायल
x
अलीगढ़: अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र में सिकन्दरपुर नहर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें ऑटो रिक्शा और अर्टिगा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।
डीएसपी सर्वम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ऑटो में सवार सभी लोगों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों एक ऑटो चालक और एक महिला को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, बाकी घायलों का इलाज जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
दुर्घटना के बाद अर्टिगा कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ। पुलिस ने कहा है कि सभी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।
वहीं, मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र से भी एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगनहर पटरी के जंगल इलाके में कुछ लोग गौकशी कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी मोनिश के पैर में गोली लग गई।
पुलिस ने मौके से कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मोनिश, सरताज और दिलशाद शामिल हैं। घायल मोनिश को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। हालांकि इस दौरान 2 से 3 आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
मौके से पुलिस ने एक जिंदा गाय, करीब एक कुंतल गोमांस, अवैध तमंचा, कारतूस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। इस मामले में सरधना थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ सरधना आशुतोष ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story