
x
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
अहमदाबाद: अहमदाबाद के नारोल स्थित देवी सिंथेटिक प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में रविवार को गैस लीक होने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। इस घटना में कंपनी के सात कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब कंपनी में सल्फ्यूरिक एसिड का टैंकर खाली किया जा रहा था। इस दौरान ब्लीचिंग सेक्शन में कास्टिक सोडा के साथ रिएक्शन होने के कारण धुआं फैल गया, जिससे कई कर्मचारी बेहोश हो गए। गैस लीकेज की घटना के बाद तुरंत 108 आपातकालीन सेवा को बुलाया गया, जिसके जरिये नौ कर्मचारियों को मणिनगर के एलजी अस्पताल में इलाज के लिए शिफ्ट किया गया।
गैस लीकेज की वजह से बेहोश सभी नौ कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से दो कर्मचारी की मौत हो गई। अन्य सात कर्मचारियों का इलाज किया जा रहा है, जिसमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद कंपनी के कर्मचारियों के साथ-साथ इलाके में रहने वाले लोगों में चिंता फैल गई है।
घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड, फैक्ट्री इंस्पेक्टर, गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जीपीसीबी) और पुलिस बल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने फैक्ट्री का जायजा लिया और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। फैक्ट्री में गैस लीक कैसे हुआ, इसके पीछे की वजह क्या रही, पुलिस ने इस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा, पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





