भारत
ओडिशा में सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 2 की मौत
jantaserishta.com
24 May 2023 12:58 PM IST

x
भुवनेश्वर (आईएएनएस)| ओडिशा के बौध जिले के कमलपुर चौराहे के पास बुधवार को एक ट्रक की एसयूवी से टक्कर हो जाने से एक होमगार्ड सहित दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, बौध जिले की बौंसुनी पुलिस की एक टीम बचाव अभियान पूरा कर कटक से एसयूवी में लौट रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने एसयूवी को टक्कर मार दी।
मृतकों की पहचान होमगार्ड जगन्नाथ मेहर और चालक प्रशांत राणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) नागराज प्रधान और एक अन्य होमगार्ड सुशांत साहू गंभीर रूप से घायल हो गए।
हालांकि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बौध पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ने के लिए तलाशी शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





