भारत

गैस सिलेंडर फटने से 2 की मौत, मचा कोहराम

jantaserishta.com
25 Jan 2023 11:15 AM IST
गैस सिलेंडर फटने से 2 की मौत, मचा कोहराम
x
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना के मेडक जिले में मंगलवार देर रात रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एलपीजी सिलेंडर फटने से घर में आग लगने से छह साल की बच्ची और उसकी 60 साल की दादी की मौत हो गई।
घटना मेडक जिले के चिन्ना शिवनूर गांव की है।
मृतकों की पहचान मधु और उसकी दादी अंजम्मा के रूप में हुई है। विस्फोट के चलते घर पूरी तरह से नष्ट हो गया।
पुलिस के अनुसार, हैदराबाद में दो बेटों के साथ रहने वाली अंजम्मा मंगलवार को अपनी पोती के साथ राशन की दुकान से चावल लेने और मासिक पेंशन लेने के लिए गांव आई थी।
आधी रात को हुए जोरदार धमाके से गांव में दहशत फैल गई। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस को संदेह है कि गैस रिसाव के कारण यह घटना हुई।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story