
x
DEMO PIC
डीजीपी का बयान आया.
गुवाहाटी (आईएएनएस)| अरुणाचल से लगती सीमा पर असम के धेमाजी जिले में बदमाशों द्वारा सोमवार को की गई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हो गए। यह घटना जिले के पनबारी इलाके में हुई जो अरुणाचल राज्य की सीमा के पास पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि अरुणाचल प्रदेश के उपद्रवियों ने हमला किया। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, पुलिस घटना की जांच कर रही है। हमें जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए। सीमा निर्धारण को लेकर विवाद रहे हैं जो अब तक हल नहीं हुए हैं। लेकिन मेरा मानना है कि यह कृत्य कुछ उपद्रवियों का है और बिना किसी सबूत के पड़ोसी राज्य को दोष देना अनुचित है।
मृतकों की पहचान बोगा चुटिया और मोनिटू गोगोई के रूप में हुई है। दो घायल व्यक्तियों, पुष्पा गोगोई और अकोनी गोहेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोगा चुटिया बोरबिला चुटियाकारी गांव के रहने वाले थे। अन्य तीन लोग जिले के मिलनपुर गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। डीजीपी जी.पी. सिंह ने कहा, असम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर हैं। अपराधियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





