भारत

पटाखा निर्माण यूनिट में विस्फोट, 2 लोगों की मौत

jantaserishta.com
1 March 2023 10:48 AM IST
पटाखा निर्माण यूनिट में विस्फोट, 2 लोगों की मौत
x
भुवनेश्वर (आईएएनएस)| ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के एक गांव में मंगलवार को एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा जिले के बालीकुड़ा थाना क्षेत्र के इंचापुर गांव में दोपहर करीब 1:15 बजे हुआ। धमाका उस समय हुआ था जब पटाखे बनाने वाली यूनिट में आग लगी थी। विस्फोट ने न केवल पटाखा इकाई को पूरी तरह से नष्ट कर दिया, बल्कि एक घर और पास में रखा भारी मात्रा में धान भी खाक कर दिया।
सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतकों की पहचान स्थानीय गांव के दिल्लु मोहंती और बुलू दास के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि दो अन्य घायल सुशांत और दीनबंधु दास को गंभीर हालत में इलाज के लिए जगतसिंहपुर के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया।
बाद में, दीनबंधु को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि सुशांत का भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story