भारत

आई केयर सेंटर में आग, 2 की मौत, देखें VIDEO

jantaserishta.com
31 Dec 2022 12:47 PM IST
आई केयर सेंटर में आग, 2 की मौत, देखें VIDEO
x
दमकल विभाग को सूचित किया गया।
अहमदाबाद (आईएएनएस)| अहमदाबाद के एक नेत्र चिकित्सा केंद्र में शनिवार को आग लगने से एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो गई। यह घटना शनिवार तड़के हुई, लेकिन मोदी आई केयर सेंटर के अधिकारियों को इसके बारे में सुबह करीब साढ़े नौ बजे पता चला। इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया।
अहमदाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (एएफईएस) के प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) जयेश खड़िया ने आईएएनएस को बताया, फायर कंट्रोल रूम को सुबह 9.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। जब दमकल की टीम पहुंची तो अस्पताल में केवल धुंआ था। अग्निशमन दल को अस्पताल से दो शव मिले।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक तौर पर ऐसा लग रहा था कि आग तड़के करीब साढ़े तीन बजे लगी और अपने आप बुझ गई।
दंपति की पहचान नरेश पारघी और उनकी पत्नी हंसा के रूप में हुई है, जो अस्पताल में सेवा दे रहे थे और अस्पताल परिसर में रह रहे थे। बताया गया कि धुएं के कारण दंपति की मौत हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story