भारत

दिल्ली के वृद्धाश्रम में आग लगने से दो की मौत, जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
1 Jan 2023 11:18 AM IST
दिल्ली के वृद्धाश्रम में आग लगने से दो की मौत, जानें पूरा अपडेट
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 स्थित एक वृद्धाश्रम केंद्र में रविवार सुबह आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग को सुबह करीब सवा पांच बजे घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियों को घटना स्थल पर भेजा गया।
अग्निशमन अधिकारी ने कहा, आग इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी थी। यहां एक वृद्धावस्था देखभाल केंद्र चलाया जा रहा था। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोगों को घटनास्थल से बचा लिया गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दमकल विभाग ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है।
दमकल विभाग ने कहा कि आठ लोग फंसे हुए थे, जिनमें से दो की मौत हो गई जबकि छह को बचा लिया गया।
आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शार्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story