भारत
सांड़ के हमले में 2 की मौत, चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़े, फिर...
jantaserishta.com
3 Jan 2023 10:33 AM IST

x
DEMO PIC
सींग से उठा लिया और जमीन पर पटक दिया.
मेरठ (आईएएनएस)| मेरठ में दो घटनाओं में आवारा सांड़ों के हमले में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में मेरठ के मीरपुर गांव में आवारा सांड़ के हमले के एक दिन बाद एक महिला की मौत हो गई। आंगन से भगाने की कोशिश करने पर सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। सांड़ ने उसे सींग से उठा लिया और जमीन पर पटक दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़े और उसे बचाया। इस दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।
पुलिस के अनुसार आवारा सांड गीता देवी के घर के आंगन में पहुंच गया था और उसके मवेशियों से भिड़ने की कोशिश की। घटना के बाद उसके पति नीतू कुमार उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
दूसरी घटना में मेरठ के जिन्जोखर गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार बाइक पर कहीं जा रहा था तभी सांड़ की चपेट में बाइक आने से राहुल की मौत हो गई। रात भर वह सड़क पर पड़ा रहा। घटना का पता तब चला जब राहगीरों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसके परिजनों को सूचना दी। बाद में स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





