भारत

ऑटोरिक्शा से कार की टक्कर, 2 मजदूरों की मौत

jantaserishta.com
25 April 2023 12:14 PM IST
ऑटोरिक्शा से कार की टक्कर, 2 मजदूरों की मौत
x
12 अन्य घायल हो गए।
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना के खम्मम जिले में मंगलवार को दिहाड़ी मजदूरों को ले जा रहे एक ऑटोरिक्शा से एक कार की टक्कर हो गई जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। हादसा एनकोर के पास हुआ।
टक्कर में कुल 14 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। दो महिलाओं ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी पहचान कल्लूर निवासी वरम्मा और वेंकटम्मा के रूप में हुई है।
कल्लूर के मजदूर एनकोर मंडल के रेपल्लेवाड़ा गांव में खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे। एंबुलेंस आने में देरी होने पर स्थानीय लोगों ने घायलों को अपने वाहनों से अस्पताल पहुंचाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story